आजकल हमारा पूरा जीवन हमारे मोबाइल, फोन में ही होता है। हमारी पर्सनल फोटोज, बैंकिंग ऐप्स और प्राइवेट चैट्स—सब कुछ फोन में ही है। लेकिन हमें डर तब लगता है, जब कोई दोस्त या रिश्तेदार आपसे फोन मांगता है, तब हम सोचने लगते हैं कि "कहीं ये मेरी गैलरी या वॉट्सऐप न खोल ले और हमारी पुरानी फोटोस या फिर और कुछ जो आप उन्हें नहीं दिखना चाहते है।
अगर आप भी इस डर को खत्म करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने फोन के किसी भी ऐप (App) पर पासवर्ड या फिंगरप्रिंट लॉक कैसे लगा सकते हैं, ताकि आपके अलावा आपका फोन कोई और न खोल सके।
तो चलिए बताते हैं वह कौन सा ऐप्स है, और कौन से सेटिंग है। और हां यहां बहुत ही सही तरीके से बताया गया है।
मोबाइल ऐप्स पर लॉक लगाने के 2 तरीके
पहला तरीका होता है कि हम फोन की सेटिंग से ऐप लॉक लगा सकते और दूसरा तरीका होता है किसी थर्ड पार्टी ऐप से हम लॉक लगाए तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको दोनों तरीके बताएंगे। पर उससे पहले यह जन लीजिए हम यहां पर अपने पर्सनल डाटा को सही और सुरक्षित रखने के तरीके बता रहे हैं ना कि किसी के फोन से जासूसी करना।
1 . फोन की Settings से (बिना कोई ऐप डाउनलोड किए)
आजकल 99% एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स (जैसे Xiaomi, Realme, Oppo, Vivo, Samsung, OnePlus) में कंपनी खुद 'App Lock' का फीचर देती है। यह सबसे सुरक्षित तरीका है। और इसके लिए पहले आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा।
- स्टेप 1: अपने फोन की Settings में जाएं।
- स्टेप 2: सर्च बार में "App Lock" सर्च करें। (या Apps > App Lock में जाएं)।
- स्टेप 3: अपना पासवर्ड या पैटर्न सेट करें (यह आपके स्क्रीन लॉक से अलग भी हो सकता है)।
- स्टेप 4: अब आपके सामने ऐप्स की लिस्ट आ जाएगी। जिस ऐप को लॉक करना है (जैसे WhatsApp, Gallery), उसके आगे बने बटन को ON कर दें।
- स्टेप 5: बस हो गया! अब जब भी कोई उस ऐप को खोलेगा, उसे पासवर्ड डालना होगा।
2 . Play Store से ऐप डाउनलोड करें (पुराने फोन्स के लिए)
अगर आपके फोन की सेटिंग्स में App Lock नहीं मिल रहा, तो आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्ले स्टोर में जाना होगा। और आप वहां से उन ऐप को डाउनलोड कर पाएंगे।
- स्टेप 1: Play Store से "AppLock DoMobile Lab" डाउनलोड करें (यह सबसे पुराना और बेस्ट ऐप है)।
- स्टेप 2: ऐप को खोलें और अपना पैटर्न लॉक सेट करें।
- स्टेप 3: यह आपसे 'Usage Access' और 'Display over other apps' की परमिशन मांगेगा, उसे Allow कर दें।
- स्टेप 4: अब लिस्ट में से उन ऐप्स के आगे बने ताले (Lock) पर क्लिक करें जिन्हें आप सुरक्षित करना चाहते हैं।
[Download from Play Store]
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों, अपनी प्राइवेसी के साथ कोई समझौता न करें। मेरा सुझाव है कि आप पहले वाले तरीके (Phone Settings) का इस्तेमाल करें क्योंकि वह बैटरी कम खाता है और ज्यादा सुरक्षित है। थर्ड-पार्टी ऐप्स की भी कोई जरूरत नहीं और उसे अनइंस्टॉल करके लॉक तोड़ सकता है, लेकिन सिस्टम लॉक को नहीं।
आपने किन ऐप्स पर लॉक लगाया है? WhatsApp पर या Instagram पर? कमेंट में बताएं।

